नाम : डॉ. प्रकाश चंद्र सक्सेना
पद नाम : कार्यवाहक अध्यक्ष
पता : धन्वन्तरि भवन, 7 लालबाग, लखनऊ, उ0प्र0 - 226001
आयुर्वेद तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धतियों के विकास की व्यवस्था करने तथा उनके व्यवसाय को विनियमित करने हेतु सन् 1925 में स्व0 जस्टिस गोकरन नाथ मिश्र की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी थी जिसकी संस्तुति के आधार पर सन् 1926 में भारतीय चिकित्सा बोर्ड की स्थापना कर भारतीय चिकित्सा प्रणालियों के विकास के लिए उपाय तथा साधन प्रस्तुत करने वैद्यों / हकीमों का रजिस्ट्रेशन करने भारतीय चिकित्सा प्रणालियों के अध्ययन व अभ्यास के सम्बंध में नियंत्रण करने का कार्यभार सौंपा गया। इस बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष पं0 गोकरन नाथ मिश्र, चीफ जस्टिस (अवध) एवं सन् 1929 मे इस बोर्ड के अध्यक्ष जस्टिस सर सैय्यद वजीर हसन हुए जो सन् 1946 तक इस पद पर कार्यरत रहे।
आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड, उत्तर प्रदेश
| क्र0 सं0 | माननीय अध्यक्ष | कार्यावधि | |
|---|---|---|---|
| 01. | मा0 जस्टिस श्री गोकरण नाथ मिश्र | 1926 | 1928 |
| 02. | मा0 चीफ जज सर सैय्यद वजीर हसन | 1929 | 1946 |
| 03. | श्री रघुनाथ विनायक धुलेकर | 1947 | 1950 |
| 04. | पं0 श्री कमलापति त्रिपाठी "शास्त्री" | 1950 | 1952 |
| 05. | पं0 श्री दरबारी लाल जी शर्मा | 1952 | 1969 |
| 06. | पं0 श्री विश्वनाथ जी द्विवेदी | 1969 | 1969 |
| 07. | पं0 श्री जगदीश्वर दयाल जी अग्निहोत्री | 1970 | 1974 |
| 08. | श्री चन्द्रिका प्रसाद त्रिपाठी | 1974 | 1977 |
| 09. | डा0 के0 एन0 उडप्पा | 1977 | 1982 |
| 10. | डा0 राम कृष्ण उपाध्याय | 1982 | 1990 |
| 11. | डा0 इन्द्र देव सिंह | 1999 | 2002 |
| 12. | डा0 लाखन सिंह | 2002 | 2005 |
| 13. | नियंत्रक | 2005 | 2006 |
| 14. | डा0 मो0 अकरम | 2006 | 2007 |
| 15. | डा0 रक्षा गोस्वामी | 2007 | 2009 |
| 16. | डा0 श्रद्धा मिश्रा, आई0 ए0 एस0 | 2009 | 2011 |
| 17. | डा0 अशोक कुमार कटियार | 2011 | 2012 |
| 18. | डा0 अनवर सईद | 2012 | 2016 |
| 19. | नियंत्रक | 2016 | 2016 |
| 20. | डा0 अनवर सईद | 2016 | 2017 |
| 21. | डा0 सुभाष चन्द्र शर्मा | 2018 | 2019 |
| 22. | राजकमल यादव, (आई ए एस) नियंत्रक | 2020 | 2021 |
| 23. | सुखलाल भारती, (आई ए एस) नियंत्रक | 2021 | 2022 |
| 24. | डॉ. प्रकाश चन्द्र सक्सेना, कार्यवाहक अध्यक्ष | 2022 | - |